Thursday, June 18, 2009

मुश्किल है......

मोहब्बत का इरादा अब बदल जाना भी मुश्किल है,
तुझे खोना भी मुश्किल है, तुझे पाना भी मुश्किल है.
जरा सी बात पर आंखें भिगो के बैठ जाते हो,
तुझे अब अपने दिल का हाल बताना भी मुश्किल है,
उदासी तेरे चहरे पे गवारा भी नहीं लेकिन,
तेरी खातिर सितारेतोड़ कर लाना भी मुश्किल है,
यहाँ लोगों ने खुद पे परदे इतने डाल रखे हैं,
किस के दिल में क्या है नज़र आना भी मुश्किल है,
तुझे ज़िन्दगी भर याद रखने की कसम तो नहीं ली,
पर एक पल के लिए तुझे भुलाना भी मुश्किल है...............

8 comments:

अनिल कान्त : said...

waah mazaa aa gaya
bahut khoob likha hai aapne

ओम आर्य said...

बहुत सही लिखा आपने ........सुन्दर भाव

Science Bloggers Association said...

और अब इस शानदार गजल को पढने के बाद बिना तारीफ किए रहना भी मुश्किल है।

-Zakir Ali ‘Rajnish’
{ Secretary-TSALIIM & SBAI }

‘नज़र’ said...

हाँ प्यार में सदैव ऐसा ही होता है

---
चर्चा । Discuss INDIA

डॉ. मनोज मिश्र said...

जरा सी बात पर आंखें भिगो के बैठ जाते हो,
तुझे अब अपने दिल का हाल बताना भी मुश्किल है,..
पूरे ग़ज़ल की जान हैं ये लाइनें ,खूबसूरत गजल .

डॉ. मनोज मिश्र said...

जरा सी बात पर आंखें भिगो के बैठ जाते हो,
तुझे अब अपने दिल का हाल बताना भी मुश्किल है,..
पूरे ग़ज़ल की जान हैं ये लाइनें ,खूबसूरत गजल .

nidhitrivedi28 said...

तुझे ज़िन्दगी भर याद रखने की कसम तो नहीं ली,
पर एक पल के लिए तुझे भुलाना भी मुश्किल है...
Nice, Near to My Heart,it's Love...

HEY PRABHU YEH TERA PATH said...

पर एक पल के लिए तुझे भुलाना भी मुश्किल है...............

आप द्वारा रचित सुन्दर गजल के लिऐ
* * * * *

धन्यवाद

हे प्रभु यह तेरापथ
मुम्बई टाईगर